Thursday, December 24, 2009

जन्म दिन का उपहार

तुम्हारे जन्म के सालगिरह पर
क्या उपहार दूँ तुम्हें
मेरा प्रेम तुम्हारे साथ है
पूरा जीवन तुम्हारे हाथ है
अब बचा क्या जो तुम्हें दूँ
बस भगवान से तुम्हारी खुशी की दुआ माँगता हूँ
साथ-साथ जीने-मरने की कसमें सफल होने की कामना करता हूँ
मेरा पूरा जीवन तुम्हारे साथ है
मेरा प्रेम तुम्हारे साथ है
बस प्यारी,
खुश रहो खुश रखो
यही मेरी चाह है
तुम्हारे जन्म दिन पर
यही मेरा उपहार है
यही मेरा उपहार है

Saturday, October 24, 2009

प्यार भरा याद

प्यारी,

प्यार भरा याद।

दुनियाँ में है तू सबसे न्यारी,

मत कर मुझे बर्बाद॥

मेरा जीवन है तेरे ऊपर,

बैठा हूँ तेरे आस,

आ जा मेरे पास।

आ जा मेरे पास॥

हो गया हूँ तेरा दीवाना।

बीच नहीं है किसी को आना।

नहीं चलेगा कोई बहाना।

बस

आ जा मेरे पास।

आ जा मेरे पास॥

है तुमसे एक ही गुजारिश

आ जा

मुझे अपना बना ले।

मुझे बाहों में बिठा ले।

मैं हो जाऊँगा तेरा।

तू हो जायेगी मेरा।

फिर नहीं हम दो रहेंगे।

दोनों एक दूजे के रहेंगे।

साथ जिएँगे साथ मरेंगे।

नहीं कभी अलग रहेंगे।

ओ प्यारी,

प्यार भरा याद।

मत कर मुझे बर्बाद।

मत कर मुझे बर्बाद॥